गलवान वैली में भारत और चीन सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प हुई है. भारत सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक गलवान वैली सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने के दौरान ये झड़प हुई है. भारतीय सेना का कहना है कि भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार रात को दोनों देशों की सेना में ज़ोरदार संघर्ष हुआ है जिसमें सेना के एक अधिकारी और दो सैनिकों की मौत हो गई है. सेना के अनुसार दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अभी मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल पर बैठक कर रहे हैं. गलवान वैली भारत चीन के लद्दाख सीमा रेखा का इलाक़ा है. पिछले दिनों इस इलाके में चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की वजह से दोनों देशों के बीच तनातनी देखने को मिल रही थी. #IndiaChina #IndiaChinaLAC #Ladakh #GalwanValley #IndiaChinaTension
Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें :
कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें :
ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक-
ट्विटर-
इंस्टाग्राम-
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-

0 Comments